रिपोर्टर प्रिया दुबे
*आज अवकाश दिवस में भी 9 हजार लोगों को निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर उपायुक्त पी.एन. सनखेरे ने कॉल कर भेजे मैसेज*
*लोक अदालत तक पूरे सप्ताह 1 लाख 23 हजार लोगों को कॉल करने निगमायुक्त ने सभी संभागीय अधिकारी को दिए निर्देश*
*घर-घर बिल वितरण के साथ राजस्व विभाग द्वारा लोक अदालत को सफल बनाने अपील करने का अभियान चलाया गया*
*आज अवकाश दिवस में 320 करदाताओं द्वारा 21 लाख रुपए की राशि निगम खजाने में जमा की गई*
जबलपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति एवं 13 जुलाई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक करदाताओं को छूट का लाभ देने निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के उपायुक्त पी.एन. सनखेरे के द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है इसके साथ-साथ संभागीय स्तर पर करदाताओं के घर-घर भी देयक वितरण के साथ साथ लोक अदालत को सफल बनाने अपील भी की जा रही है कि 13 जुलाई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बकाया करों की राशि जमा करें और शासन द्वारा प्रदत्त छूट का लाभ प्राप्त करें।
राजस्व विभाग के उपायुक्त श्री सनखेरे ने बताया कि नेशलन लोक अदालत को सफल बनाने एवं शासन के द्वारा प्रदत्त छूट का लाभ लेने उनके द्वारा विशेष प्रयास करते हुए आज अवकाश दिवस में 9 हजार लोगों को बकाया करों की राशि से संबंधित जानकारियॉं कॉल के माध्यम से बताइ है। इसके अलावा लोक अदालत तक पूरे सप्ताह 1 लाख 23 हजार लोगों को कॉल करने निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आज शनिवार अवकाश दिवस में भी 320 करदाताओं के द्वारा 21 लाख रुपए की राशि निगम खजाने में जमा की गई।


