दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन (03 जुलाई 2024)
उच्च शिक्षा विभाग म0प्र0 शासन भोपाल के निर्देशों के तहत तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की प्राचार्य डाॅ0 चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में मनाये जा रहे तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम, (छात्र अभिप्रेरण कार्यक्रम) के तृतीय दिवस दिनांक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप मिश्रा, एस.डी.एम कटनी मे द्वारा माॅ शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा नवप्रवेशित छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिये छात्राओं को शि़क्षा के साथ खेल-कूद, संगीत एवं अन्य विधाओं से जुडने के लिये प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि का
महाविद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में श्रीमती बन्दना मिश्रा द्वारा संवैधानिक मौलिक कर्तव्यों, कार्यक्रम समन्वयक डाॅ0 साधना जैन के द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, डाॅ0 प्रज्ञा अग्रवाल द्वारा साईबर एवं बौद्धिक सम्पदा का अधिकार, श्रीमती नेहा चौधरी द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन(रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम डाॅ विमला मिंज के द्वारा विद्यार्थी क्लबों एवं समितियों का परिचय एवं श्री अमिताभ पाण्डेय् द्वारा परिवहन व्यवस्था की जानकारी दी गई। छात्राओं को नवीन शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनानें में श्री के. जे. सिन्हा, डाॅ0 किरण खरादी, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, श्री नागेन्द्र यादव, रामेश्वर सिंह, अपर्णा मिश्रा, रीना मिश्रा, अशोक शर्मा, प्रेमलाल कांवरे, भीम बर्मन, श्रृद्धा वर्मा, पूजा राजपूत एवं श्री अशोक परोहा का विशेष योगदान रहा।


