रिपोर्टर प्रिया दुबे
*सभी संभागों के वार्डो की साफ-सफाई एवं उनका सौन्दर्यीकरण आम जनों की भागेदारी से करवा कर आम जनों को स्वच्छता का संदेश दिया गया*
जबलपुर। सिटी ब्यूटीफिकेशन अभियान के तहत शहर के सभी संभागों और वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर गली मोहल्लों की सड़कों पर रंगोलियॉं बनाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य है की अपना शहर साफ स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे। इस अभियान से हर नागरिक जुड़कर शहर को सुंदर बनाने में लगा हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव के निर्देशानुसार आज विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शहर सभी संभागों वार्डो में सिटी ब्यूटीफिकेशन अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया की इस अभियान के तहत सभी संभागों के वार्डो को
सम्मिलित करते हुए विभिन्न तरह के जनजागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसका उद्देश्य शहर के सभी क्षेत्रों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनजागरूकता अभियानों का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करना है जिसके तहत आज अभियान के दुसरे दिन सभी संभागों में सिटी ब्यूटीफिकेशन अभियान चलाकर आम नागरिकों को दो घरों के पिछले हिस्से से निकलने वाली रोड/जगह को साफ़ एवं स्वच्छ बनाये रखने के उद्देश्य से आम नागरिकों को जागरूक किया गया।
अभियान का शुभारंभ संभाग क्रमांक 6 के गोविन्द बल्लभ पन्त वार्ड मिलौनीगंज मालपानी स्कूल के पास स्थित ब्यूटीफिकेशन अभियान चला कर उपस्थित सभी आम नागरिकों को शहर के आवासीय एवं सार्वजानिक क्षेत्रों की जनसहभागिता से साफ-सफाई, रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण के लिए जन जागरूकता का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान वार्डो की साफ-सफाई एवं धुलाई करवा कर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे मालपानी स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों के द्वारा सुंदर सुंदर रंगोली बनाई गयी, अभियान के दौरान स्वच्छता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करते हुए व्यापारिक एवं रहवासी एरिया के आम नागरिको, दुकानदारों, एवं राहगीरों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खतरे एवं उससे होने वाली बीमारियों के संबंध में बताया गया कार्यक्रम के अंत में रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उपस्थित जोन अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमति वर्षा मनोज सेन एवं संभागीय अधिकारी सत्येंद चक्रवर्ती के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इसी क्रम में संभाग क्रमांक 1 इंदिरा गांधी वार्ड के अंतर्गत जानकी विहार कॉलोनी, संभाग क्रमांक 9 सिद्ध बाबा वार्ड के अंतर्गत राम लीला मैदान के पास, संभाग क्रमांक 15 महर्षि बाल्मीकि वार्ड के अंतर्गत इंदिरा नगर बिलपुरा, एवं संभाग क्रमांक 2 स्वामी विवेकानंद वार्ड के अंतर्गत सर्वोदय नगर में सिटी ब्यूटीफिकेशन अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत वार्डो की साफ-सफाई एवं धुलाई करवा कर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों के द्वारा सुंदर सुंदर रंगोली बना कर बढ़ चढ़ कर भागेदारी रही, अभियान के दौरान स्वच्छता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करते हुए व्यापारिक एवं रहवासी एरिया के आम नागरिको, दुकानदारों, एवं राहगीरों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खतरे एवं उससे होने वाली बीमारियों के संबंध में बताया गया कार्यक्रम के अंत में रंगोली प्रतियोगिता के सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। अभियान में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक धर्मेन्द्र राज, के आर सोलंकी, संतोष माहोर, प्रतीश मन्सोड़करख् स्वास्थ्य निरीक्षक उमाकांत शर्मा, राम कोरी, नितिन श्रीवास्तव, के एल अहिरवार, अमन चतुर्वेदी, सुपरवाइजर वेंकट लांबा, मालपानी स्कूल के सभी स्टाफ मेम्बर, छात्र-छात्राएं, एवं क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे।


