• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कुपोषण मुक्त कटनी बनाने की दिशा मे कलेक्टर के प्रयास हुए फलीभूत कटनी जिले के कुपोषण दर मे रिकॉर्ड 45 प्रतिशत की कमी जिला प्रशासन के आव्हान पर स्वैच्छिक एवं सामाजिक संगठनों ने जन सहयोग का बढाया हांथ कटनी वासियों की समन्वित भागीदारी से सुपोषण अभियान को मिली बड़ी कामयाबी

by Manish Gautam Chiefeditor
July 3, 2024
in कटनी
0
कुपोषण मुक्त कटनी बनाने की दिशा मे  कलेक्टर के प्रयास हुए फलीभूत  कटनी जिले के कुपोषण दर मे रिकॉर्ड 45 प्रतिशत की कमी  जिला प्रशासन के आव्हान पर स्वैच्छिक एवं सामाजिक संगठनों ने जन सहयोग का बढाया हांथ  कटनी वासियों की समन्वित भागीदारी से सुपोषण अभियान को मिली बड़ी कामयाबी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर अवि प्रसाद की पहल पर जिले मे कुपोषण मुक्ति के लिए चलाये जा रहे अभियान में शासकीय भागीदारी और जन सहयोग के समन्वित प्रयासों के सार्थक परिणाम दिखने लगे है। जिले मे जनवरी 2024 की स्थिति मे जहां कुपोषित बच्चों की कुल संख्या 1021 थी, वहीं जून 2024 में यह घटकर 557 ही रह गई है। इस प्रकार जिले में संचालित सुपोषण अभियान की वजह से जिले के कुपोषण दर मे रिकॉर्ड 45 प्रतिशत की कमी परिलक्षित हुई है।

            कुपोषण मुक्त कटनी बनाने के लिए संकल्पित कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले मे कुपोषण को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए कई प्रयास किये एवं स्वैच्छिक एवं सामाजिक संगठनों की इस कार्य मे भागीदारी का आह्वान किया। जिससे जिले की कुपोषण दर मे उल्लेखनीय कमी आई। जिले मे जनवरी 2024 मे जहां गंभीर तीव्र कुपोषित सैम बच्चों की संख्या 154 थी, वह मई 2024 मे घटकर मात्र 87 हो गई है। जबकि मैम मध्यम तीव्र कुपोषित बच्चों की संख्या जो जनवरी 2024 मे 867 थी, वह मई 2024 में घटकर 470 ही रह गई। इस प्रकार पोषण किट प्रदान करने मे सामाजिक संगठनों की भागीदारी लेने से सैम और मैम बच्चों के पोषण स्तर मे क्रमशः 43 प्रतिशत और 46 प्रतिशत का सुधार हुआ। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि जनवरी 2024 मे जहां जिले मे कुल कुपोषित बच्चों की संख्या 1021 थी, वह जून 2024 मे घटकर मात्र 557 ही रह गई। इस प्रकार आलोच्य अवधि के दौरान कुपोषित बच्चों की संख्या मे करीब 45 फीसदी की कमी आई ।

शुरू किया सुपोषण अभियान

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने कुपोषित बेटी साक्षी से मुलाकात के बाद जिले मे जनवरी 2023 से कुपोषण मुक्त कटनी बनाने की दिशा मे ठोस पहल शुरू की। समाज और सामाजिक संगठनों को जोड़ने का सिलसिला भी शुरू हुआ। बताया गया कि जनवरी 2023 मे जिले मे 232 गंभीर तीव्र कुपोषित सैम बच्चे और 1318 मध्यम तीव्र कुपोषित मैम बच्चे थे। इनकी संख्या मे कमी लाने पोषण आहार विशेषज्ञों से सतत परामर्श के बाद अप्रैल 2023 मे 200 बच्चों को अतिरिक्त पोषण किट प्रदान किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप नौ महीने की अवधि मे ही सैम और मैम बच्चों के पोषण स्तर मे क्रमशः 27 प्रतिशत और 23 प्रतिशत का सुधार हुआ। जिसकी वजह से जनवरी 2024 मे जिले मे कुपोषित बच्चों की कुल संख्या 1021 ही रह गई।

जन सहयोग के सार्थक परिणाम

            कुपोषण मुक्ति के लिए जनवरी माह से चलाए गए अभियान के दौरान कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने और उन्हे पोषण आहार प्रदान करने के लिए जनसहयोग प्रदान करने वाली संस्थाओं का सहयोग लिया गया। विशेष बात यह रही की जिला प्रशासन के आव्हान पर कुपोषण मुक्ति के इस अभियान मे समेकित रूप से 7 लाख 31 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई जिससे 1021 कुपोषित बच्चों को पूरक पोषण किट प्रदान किया गया। विशेषज्ञों की सलाह पर इसमें आयरन, विटामिन, मिनरल से भरपूर आहार को शामिल किया गया। इसी क्रम मे बीते 15 जून को ढीमरखेड़ा मे 557 कुपोषित बच्चों को पोषण किट प्रदान किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में महिला सरपंचों का विशेष प्रशिक्षण शुरू.

राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में महिला सरपंचों का विशेष प्रशिक्षण शुरू.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d