कालापीपल(बबलू जायसवाल)
आज प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 23 से 25 जून तक जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 7 कर्मचारी कॉलोनी कालापीपल वार्ड 05 में नगर परिषद पानखेड़ी-कालापीपल वार्ड पार्षद अनिता भगवत राजपूत ने अभियान का शुभारंभ कर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई,इस अवसर पर अटल संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष भगवत सिंह राजपूत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रितेश अग्रवाल,आरती महेश्वरी,आशा कार्यकर्ताओं के साथ माता बहने अपने बच्चों के साथ उपस्थित रही,पार्षद अनीता राजपूत ने माता बहनों से चर्चा करते हुए बताया बताया कि 23 जून को पोलियो बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जारही है।छूटे हुए बच्चों को 24 व 25 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर दवाई पिलाई जायेगी।


