जिला कटनी*/ सम्पूर्ण भारत वर्ष मे बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासन द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया गया…
जिसके तहत जिला कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देशानुसार 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो दवा पिलाने बूथ पर अवश्य लेकर जाये इसी संदर्भ में कटनी जिला चिकित्सालय मुख्य पल्स पोलियो टीकाकरण प्रभारी नितिन तपा के मार्गदर्शन मे कटनी की अग्रणी स्वंयसेवी संस्था सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति मध्यप्रदेश कटनी संस्थापक एंव प्रदेशाध्यक्ष समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे तिलक काॅलेज रोड खिरहनी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेम नगर में बच्चो का जीवन मंगलमय और सुखमय जीवन हो दो बूंद जिंदगी की दवा पल्स पोलियो बूथ लगाया..कार्यक्रम में मुख्य अतिथ्य अनुसूचित जनजातीय बालक छात्रावास अधीक्षक ए के मेहरा एंव यू पी एच सी सुपरवाइजर श्रीमति सुलोचना सिंह सहित विशेष आंमत्रित अतिथि शहरी आशा कार्यकर्ता श्रीमति गौरी गोस्वामी. निर्मल सिंह,श्री हास्पिटल छात्रा नेहा राय,मीडिया प्रभारी भारतीय बेलेकर सहित अन्य गणमान्य लोगो ने सर्वधर्म समभाव आत्मीय आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण मे आस पास के अभिभावकों ने अपने अपने बच्चे जो शुन्य से लेकर 05 वर्ष तक के बच्चो को जिंदगी की दो बूंद पल्स पोलियो दवा पिलाई इस अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने उपस्थित बच्चो के माता पिता को अपने दैनिक दिनचर्या पर विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए कुछ भी खाने पीने से पहले बच्चों को साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोकर खाने के लिए प्रेरित किया…वही छात्रावास अधीक्षक ए के मेहरा द्वारा बच्चो को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो दवा पिलाई और बच्चो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है उनके माता पिता को समझाया.


