हरिशंकर बेन
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नदियों के उद्गम स्थल की यात्रा कर रहे मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रविवार 23 जून को कटनी जिले के रीठी तहसील पहुंचे। जहा से उन्होंने ग्राम पंचायत घनिया, ममार से निकली केन नदी के उद्गमस्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया साथ ही श्री पटेल ने केन नदी के उद्गमस्थल पर पूजा अर्चना करने के बाद एक छोटी से सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस अभियान को मेने उद्गम मानस यात्रा का नाम दिया है ताकि हर एक नदी के उद्गमस्थल का निरीक्षण कर वहा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करवा सके ताकि अधिक पानी का संरक्षण हो सके क्योंकि पेड़ है तो जल है और जल तो जीवन है । श्री पटेल ने कहा कि नदियों के सूखे उद्गमों के बीच उद्गम स्थान पर स्त्रोत से बहती जलधारा आनंदित और आशान्वित करने वाली थी। यह हम सबका कर्तव्य है कि यह धारा अविरल बनी रहे। तथा सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करना हमारा परम कर्तव्य है। नदियों की अनदेखी के कारण जल संकट गंभीर हो गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नदियां अविरल बहती रहें और प्रदूषण मुक्त रहें। “अगर हमें प्रकृति को बचाना है, तो हमें अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।” पेड़ लगाना ही काफी नहीं है,उनका अस्तित्व भी सुनिश्चित करना होगा। वही रीठी जनपद सीईओ ने जब वृक्षारोपण करने की बात कही तो श्री पटेल ने कि पहले जगह को सुरक्षित करें ,उसके बाद ही पौधे लगाए ताकि वह पौधे जीवित रह सके । क्योंकि अधिकतर हर पंचायत मैं वृक्षारोपण तो किए जाते हैं परंतु रोपण के बाद देखरेख नहीं होने के कारण पौधे सूख जाते हैं ।
सभा को संबोधित करने के बाद श्री पटेल दोपहर 2.30 बजे अंशिका गार्डन बहोरीबंद में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए ।
इस दौरान बहोरीबंद विधायक प्रण्य प्रभात पांडे बड़वारा विधायक मुडवारा विधायक रीठी जनपद अध्यक्ष अर्पित अनुरोध अवस्थी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरिशंकर बेन


