रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी: वार्ड वासियो की समस्या नही समझ रहे नगर निगम आयुक्त, क्रोधित होकर जनता ने सड़क मे चक्का जाम, जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि कटनी शहर की हालत बड़ी बत्तर हो चुकी कटनी शहर के विकास के नाम पर कटनी नगर निगम आयुक्त जगह जगह शिवर लाइन , नाली निर्माण का कार्य कराया तो जा रहा है लेकिन एक ही काम के लिए नगर निगम सालों बिता रहे जब भी सड़क की हालत सही होती है तब फिर नगर निगम विभाग गड्ढा खोद कर चले जाते है जिस कारण शहरी क्षेत्र के वार्ड वासी काफी परेशांन हो चुके सारे रास्ते बन्द जहाँ से निकलो वही पर गड्ढा खुदा पड़ा है, और तो और शिवर लाइन कार्य लोगो के लिए मुसीबत बन चुका , यह कार्य पूरा ही नही हो पा रहा अब बरसात मौसम भी चालू हो गया नगर निगम द्वारा जो गड्ढे खोदे जा चुके बरसात के कारण फिर से उस मुराम और डस्ट से गड्ढा भर दिया
जा रहा लेकिन बरसात के पानी भाराव , सड़क मे फैली गिलि मिट्टी के कारण से कितने हादसा हो सकते है, यह सब बात से नगर निगम विभाग को कोई लेना देना नही की वार्ड वासी कितनी परेशानियो से जुझ रही है, यही सब समस्याओं से प्रताड़ित होकर कुठला थाना क्षेत्र गल्ला मंडी रोड के पास वार्ड वासियो ने मिलकर बीच सड़क मे खड़े होकर किया चक्का जाम।


