अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया ।इसमें कक्षा आठवीं व नवमी के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया सर्वप्रथम संगठन मंत्र का सस्वर उच्चारण किया गया । तत्पश्चात संधि योग शरीर संचालन स्फूर्ति योग एवं आसनों में ताड़ासन वृक्षासन अर्थ कटि चक्रासन भद्रासन, मंडूकासन, वज्रासन दंडासन आदि योगाचार्य श्री अमरदीप शर्मा एवं उनके सहयोगी बच्चों याशी पांडे वैष्णवी तिवारी हर्षिता सोनी और आनंद कुमार के द्वारा विधिवत करवाए गए साथ ही प्राणायाम प्राण स्वरूप परमात्मा को ध्यान करते हुए प्रणवनाद के साथ भरसि़्का कपालभाति उज्जिवनी शीतली एवं अनुलोम विलोम भ्रामरी प्राणायाम करवाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश डीएवी जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्राचार्य श्री संजीव कुमार सिन्हा की गरिमामई उपस्थिति रही उन्होंने अपने उद्बोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला प्रतिदिन योग का संकल्प लेते हुए कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।



