योग विश्व को भारत की अमूल्य गंज बासौदा से जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंजबासौदा । दसवे विश्व योग दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय योगाभ्यास सी एम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर मे आयोजित किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव ने योग को स्वयं के लिऐ समाज के लिऐ राष्ट्र के लिऐ ही नही वरन विश्व के लिऐ भी जरूरी बताते हुऐ कहा योग विश्व को भारत की अमूल्य देन है ।योग केवल व्यायाम नही है बल्कि स्वयं के साथ विश्व प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है । हम सबको योग दिवस देने के लिऐ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत बहुत साधुवाद। कार्यक्रम मुख्य अतिथि एसडीएम विजय राय ने योग को मानव कल्याण का सबसे बडा साधन बताते हुऐ प्रतिदिन योग करने की बात कही । उन्होंने बताया समाज के लोगों में नकारात्मक विचार, अवसाद एवं निराशा के भावों को मन में आने से रोकने का सबसे सुगम और आसान साधन योग और ध्यान है । विशेष अतिथि एसडीओपी मनोज मिश्र ने कहा हम प्रतिदिन योग कर तनाव रहित सुदीर्घ एवं स्वस्थ्य जीवन जी सकते है । इसलिए हमको रोज योग करने की आदत डाल लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रसिद्ध योग गुरू सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने सभी को योगाभ्यास के अंतर्गत संचालन क्रियाऐ, खडे होकर किये जाने वाले आसन , बैठकर किये जाने वाले आसन , पेट के बल लेटकर किये जाने वाले आसन एवं पीठ के बल लेटकर किये जाने वाले आसनो एवं अनुलोम विलोम, नाडीशोधन,भस्त्रिका, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया व उसके लाभ बताऐ। कार्यक्रम समापन पर योग गुरू ने उपस्थित जन को, स्वयं को प्रेमपूर्ण मानव बनने का संकल्प दिलाया । इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरिता रघुवंशी तहसीलदार अजय जायसवाल जनपद सीईओ भगवान सिंह विकासखंड योग समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तारण विकासखंड शिक्षा अधिकारी परता अहिरवार विकासखंड स्रोत समन्वयक कपिल तिवारी सहित सभी संस्थान के प्राचार्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे । कार्यक्रम संचालन बृजेंद्र सिंह तोमर ने आभार संस्था के प्राचार्य महेंद्र रघुवंशी ने व्यक्त किया ।


