• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 158 आवेदकों ने सुनी समस्यायें जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
June 18, 2024
in कटनी
0
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 158 आवेदकों ने सुनी समस्यायें  जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्ट्रट कार्यालय के नवीन सभाकक्ष में मंगलवार 18 जून को जिले के दूर-दराज से  पहुंचे लोगों ने जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत एवं अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। सीईओ जिला पंचायत ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संस्कृति शर्मा सहित डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी एवं विवेक गुप्ता ने भी लोगों की समस्यायें सुनी, आवेदन लिए और समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 158 आवेदन आये।

जनसुनवाई के दौरान रॉबिन्स टनलिंग एंड टेंचलेस टेक्नोलॉजी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के ठेका श्रमिकों द्वारा अवगत कराया गया कि वे कंनी मे वर्ष 2017 से कार्यरत है। कंपनी के द्वारा श्रमिकों की पिछले 6 वर्षाे से काटी गई पी.एफ की राशि बैंक खातों मे जमा नहीं करने संबंधी जानकारी दिये जाने पर आवेदन को श्रम पदाधिकारी की ओर प्रेषित करते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

            आवेदक संजय कुमार जैन द्वारा मदन मोहन चौबे वार्ड डन कॉलोनी स्थित पुरानी खदान में मरे जानवारों के तैरने एवं पानी की निकासी न होने के कारण पानी से बदबू आने तथा आसपास के मकानों की बोरिंग के पानी में बदबू आने संबंधी आवेदन पर सुनवाई उपरांत अधिकारियों द्वारा खनिज विभाग एवं नगर निगम को संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करनें हेतु निर्देशित किया गया।

रामलाल पिता बुलुवा यादव निवासी ग्राम पडुवा द्वारा आय का कोई साधन न होने के कारण जीविकोपार्जन हेतु वृद्धावस्था पेंशन व बीपीएल कार्ड  की सुविधा प्रदाय करने संबंधी आवेदन पर सुनवाई की जाकर तहसीलदार कटनी एवं सामाजिक न्याय विभाग को आवेदन की जांच कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान कताली चौधरी निवासी रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड द्वारा प्रस्तुत शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर आम रास्ता रोकने के कारण आवागमन में असुविधा होने संबंधी शिकायत पर सुनवाई उपरांत आयुक्त नगर निगम की ओर उचित कार्यवाही करने हेतु आवेदन प्रेषित किया गया।

            जनसुनवाई के दौरान रामकुमार यादव निवासी ग्राम ढुढरी द्वारा भूमि का नक्शा सुधार किये जाने, नजमा बेगम पति मोहम्मद रियासत हुसैन अंसारी महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड द्वारा बीपीएल राशन कार्ड बनवानें, ग्राम बरही निवासी सुखनंदन चौधरी द्वारा पैतिृक भूमि के बटवारा की कार्यवाही करावानें एवं तहसील ढीमरखेड़ा निवासी अधनिया बाई द्वारा पटवारी और आर.आई द्वारा अवैध कब्जा हटवानें की कार्यवाही करने सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की जाकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों पर कार्यवाही करनें हेतु निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.ंिसंह, जिला संयोजक अनुसूचित जाति जनजातीय कार्य विभाग पूजा द्विवेदी, सहायक संचालक वनश्री कुर्वेती, कार्यपालन यंत्री पीएचई के.एस.डामोर सहित नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, विद्युत विभाग, ई गवर्नेंस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी जिले के प्राकृतिक एवं धार्मिक केंद्रों के बारे में जान रहा देश  शुक्रवार को आयोजित ‘‘कटनी को जानों’’ प्रतियोगिता में बिलहरी की गायत्री गोस्वामी रहीं विजेता  कटनी को जानो क्विज प्रतियोगिता की ख्याति पहुॅची देश की राजधानी मंे, अदिति विश्वकर्मा ने जीता तृतीय पुरस्कार

कटनी जिले के प्राकृतिक एवं धार्मिक केंद्रों के बारे में जान रहा देश शुक्रवार को आयोजित ‘‘कटनी को जानों’’ प्रतियोगिता में बिलहरी की गायत्री गोस्वामी रहीं विजेता कटनी को जानो क्विज प्रतियोगिता की ख्याति पहुॅची देश की राजधानी मंे, अदिति विश्वकर्मा ने जीता तृतीय पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d