कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अभिनव पहल पर जिला प्रशासन द्वारा विगत 10 जून से एक बार पुनः प्रारंभ की गई ‘‘कटनी को जानो’’ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से रोजाना ही कटनी के पर्यटक स्थलों सहित यहां के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान की उपलब्धियों के बारे में संपूर्ण देश लगातार जान रहा है। साथ ही इस विषय पर आधारित 10 आसान प्रश्नों का जवाब देकर अपनी किस्मत आजमा रहे है। कटनी को जानों ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता दिन-व-दिन लोकप्रियता के नये शिखर को छू रही है। अब इसकी ख्याति जिले और प्रदेश की सीमाओं को पार कर देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई है।
अमिट छाप छोड़ रही प्रतियोगिता
इसके अतिरिक्त लघु फिल्म के माध्यम से ही जैन समाज का विशेष आस्था का केन्द्र बहोरीबंद स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र में जैन समाज के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की 16 फीट ऊंची प्रतिमा, एवं शिलालेख संबंधी ऐतिहासिक और रोचक जानकारियां प्रतिभागियों ने प्राप्त की और इससे संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए।
इन्होंने जीती प्रतियोगिता
कटनी को जानो क्विज प्रतियोगिता के पांचवे दिन 14 जून को आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम आज सुबह 11 बजे घोषित किए गए। जिसमें पुष्पावती नगर बिलहरी की गायत्री सोनी ने प्रथम, राधिका सोनी पुरानी बस्ती कटनी ने द्वितीय और अदिती विश्वकर्मा नई दिल्ली की बी-193/35 गली नंबर 6 पर्वत्य अंचल लेबर चौक बरारी निवासी अदिति विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें क्रमशः दो हजार, पन्द्रह सौ एवं एक हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त हरैया निवासी ओम गुप्ता एवं धनवाही निवासी विक्रम लोधी ने भी एक- एक सांत्वना पुरस्कार जीते। इन्हे क्रमश पांच- पांच सौ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है।


