रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत होशंगाबाद संसदीय सीट क्रमांक 17 के लिए मंगलवार को मतगणना सफलतापूर्वक संपन्न हुई।मंगलवार को मतगणना जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई कॉलेज में पूर्ण सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। मतगणना के उपरांत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने भारतीय जनता पार्टी के विजयी प्रत्याशी दर्शन सिहं चौधरी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के संजय शर्मा को 431696 मतों से हराया। 17-होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से जो प्रत्याशी चुनाव लडें उन्हें निम्न मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के दर्शन सिंह चौधरी को 812147 मत प्राप्त हुए। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के संजय शर्मा को 380451 मत प्राप्त हुए। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रामगोविंद बरूआ को 15387 मत प्राप्त हुए। इसी क्रम में भारतीय युवा जन एकता पार्टी के द्विवेन्द्र दुबे को 6168 मत प्राप्त हुए। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के माखन सिंह लोधी को 1657 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय सुश्री ज्योति झारिया को 2046 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय तिलक जाटव को 2260 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय बृजेश खेमरिया को 1260 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय मुकेश यादव को 1588 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय युवराज गव्हाडे को 2218 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी राकेश रिकी को 5077 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय सरजे राव सराहे को 4497 मत प्राप्त हुए। नोटा को कुल 14936 मत प्राप्त हुए।