मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद से आरोपी लेकर रीवा न्ययालय में पेश करने ले जा रही पुलिस की बोलेरो वाहन पेड़ से टकरागई। जिसमें 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए है। वही आरोपी सुरक्षित बताया जा रहा है। घायल पुलिसकर्मियों को ईलाज के लिए सतना जिला अस्पताल भेजा गया है।
जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस कर्मियों की हालत गम्भीर होने के कारण रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में 1 एसआई और 2 आरक्षक बताए जा रहे है। वही घटना की जानकारी लगते ही जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित भरी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।