• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश शाजापुर

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाजापुर जनपद पंचायत के ग्राम टाण्डा बोर्डी, पिपलोदा, पचोला बनहल एवं बरवाल का भ्रमण कर चल रहे जलसंरक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया

by Manish Gautam Chiefeditor
May 30, 2024
in शाजापुर
0
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाजापुर जनपद पंचायत के ग्राम टाण्डा बोर्डी, पिपलोदा, पचोला बनहल एवं बरवाल का भ्रमण कर चल रहे जलसंरक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बब्लू जयसवाल
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाजापुर जनपद पंचायत के ग्राम टाण्डा बोर्डी, पिपलोदा, पचोला बनहल एवं बरवाल का भ्रमण कर चल रहे जलसंरक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीईओ जनपद शाजापुर श्री राजकुमार हलदर, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री मुरलीधर अहिरवार, जलग्रहण मिशन परियोजना अधिकारी श्री विश्वास तारे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सर्वप्रथम ग्राम टाण्डा बोर्डी में जनसहभागिता से चल रहे बोल्डर कंटूर बण्ड निर्माण का निरीक्षण किया। यहां बड़ी संख्या में ग्राम बोर्डी के ग्रामीणों द्वारा बण्ड निर्माण में सहयोग किया जा रहा था। कलेक्टर ने इसकी प्रशंसा करते हुए कार्य को अनुकरणीय बताया। उन्होंने अन्य ग्राम पंचायतों में भी इस तरह के कार्य कराने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि यहां के रोजगार सहायक श्री मानसिंह गुर्जर की प्रेरणा से ग्रामीणों ने बण्ड निर्माण कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर टाण्डा बोर्डी के सरपंच श्री पाटेसिंह भी मौजूद थे। इसके उपरांत कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम पिपलोदा में बने 04 गेबियन चेक डेम का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नाले में क्रम से और अधिक गेबियन स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने नाले के किनारे मिट्टी कटाव रोकने के लिए बांस आदि के पौधे लगाने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने पुराने तालाब की मरम्मत कर सुधार करने के निर्देश दिये। साथ ही नवीन तालाब निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल तलाश कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। इस मौके पर ग्राम पंचायत के उप सरपंच श्री संतोष खण्डेलवाल भी मौजूद थे। इसके उपरांत कलेक्टर ने ग्राम पचोला बनहल में निर्मित 03 गेबियन स्ट्रक्चर एवं जनसहयोग से किये गये नाला बंधान कार्यों का भी निरीक्षण किया। यहां सरपंच श्री सजनसिंह गोहिल भी मौजूद थे। ग्राम बरवाल में कलेक्टर ने जन सहयोग से किये गये नाला बंधान कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि बरवाल की पहाड़ियों पर कंटूर ट्रेंचेस निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल है, अत: यहां कंटूर ट्रेंचेस निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त कर काम शुरू करने के लिए कहा। ग्राम बरवाल में श्री गोविंद सिंह राजपूत ने किये गये कार्यों की जानकारी दी।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि जल संरक्षण कार्य के लिए वर्तमान समय उचित है। वर्षा के पूर्व अधिक से अधिक जल संरक्षण के‍ लिए संरचना बनाकर पानी को सहेजने का काम करें, इससे भू-जलस्तर में वृद्धि होगी और आने वाले समय में पेयजल संकट से राहत भी मिलेगी।
——————
जिले में जल संरक्षण के लिए 1042 संरचनाओं का जनसहयोग से निर्माण
—————–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में भूमिगत जल स्तर में वृद्धि एवं भूमि के कटाव को रोकने के लिए जिले में जल संरक्षण के लिए 1042 संरचनाओं का निर्माण जनसहयोग से किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने बताया कि जिले की चारों जनपद पंचायतों के 176 चयनित ग्रामों में 648 बोल्डर बंधान, 180 गली प्लग, 21 वानस्पतिक बंधान, 44 अरदन चेक (मिट्टी के बंधान) तथा 149 अन्य कार्य जैसे- कंटूर ट्रेंच बंधान एवं तालाब गहरीकरण इस प्रकार कुल 1042 संरचनाओं का निर्माण जनसहयोग से कराया जा रहा है। इस प्रकार कालापीपल जनपद में 270, मो. बड़ोदिया में 236, शाजापुर में 300 तथा शुजालपुर में 236 स्थलों पर संरचनाएं बनाई जा रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना नेस्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना नेस्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d