रिपोर्टर बब्लू जयसवाल
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए स्थानीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के लिए स्थानीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 04 जून को मतगणना होगी। कलेक्टर ने मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। साथ ही मीडिया कक्ष का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों की सहायतार्थ की जाने वाली व्यवस्थाओं के प्रबंध करने के निर्देश दिये।


