रिपोर्टर शैलेष पाठक
जुहला रपटा पेट्रोल पंप के पास ट्रैफिक पुलिस को टोकन देता ड्राइवर का वीडियो वायरल।जिला प्रशासन ने बड़े वाहनों के प्रवेश पर शहर में नो एन्ट्री का समय फिक्स किया है । यातायात पुलिस ने नगरीय सीमा में चार पांच प्वाइंट बनाए हुए हैं जहां यातायात कर्मी ड्यूटी देते नजर आते हैं। इन पॉइंटों पर नो एंट्री के दरम्यान बड़े वाहनों को प्रवेश के लिए वसूली किसी से छिपी नहीं है।
वाहनों को शहर में लाने या ले जाने के लिए स्पेशल टोकन एलॉट किया जाता है जिसे ड्राइवर अगले चौराहे पर बता कर अन्दर प्रवेश कर जाता है । ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नो एन्ट्री के लिए तैनात पुलिस कर्मी,ट्राफ़िक पुलिस ड्रायवर से स्पेशल टोकन लेकर जेब में रखता है और ड्रायवर गाड़ी को शहर में प्रवेश करा लेता है। एमपी न्यूज़ कास्ट वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है


