• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर ने बरही मे अवैध कॉलोनाईजिंग के दो मामलों मे जारी किया कारण बताओ नोटिस* *बरही निवासी आदर्श अग्रवाल और जगुवा के राकेश मिश्रा को जारी हुआ नोटिस* *18 जून को देना होगा जवाब*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 27, 2024
in कटनी
0
*कलेक्टर ने बरही मे अवैध कॉलोनाईजिंग के दो मामलों मे जारी किया कारण बताओ नोटिस*  *बरही निवासी आदर्श अग्रवाल और जगुवा के राकेश मिश्रा को जारी हुआ नोटिस*  *18 जून को देना होगा जवाब*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद ने बरही तहसील में अवैध कॉलोनाईजिंग के दो मामलों मे भूमि का डायवर्सन स्वीकृत किये बिना अवैध प्लाटिंग करने और बिना कॉलोनाईजर लायसेंस के कृषि भूमि को भू-खण्डों में रजिस्टर्ड विक्रय पत्र निष्पादित करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने दोनों मामलों मे 18 जून को अपरान्ह 4 बजे उपस्थित होकर कारण उल्लेखित करने का निर्देश दिया है कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम तथा मध्यप्रदेश नगर पालिका कॉलोनी विकास नियम के अधीन क्यों न आपके विरूद्ध कार्यवाही किया जाये।

*इन्हे मिला कारण बताओ नोटिस*

कलेक्टर न्यायालय के द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस की कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ के द्वारा दिये गए प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा की गई है। जिसमे ग्राम बरही पटवारी हल्का नंबर 10 की भूमि खसरा नंबर 1210/3/क रकवा 0.405 हैक्टेयर भूमि पर भूमि स्वामी आदर्श अग्रवाल पिता गंगा अग्रवाल निवासी बरही द्वारा बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस एवं भूमि का डायवर्सन स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लाटिंग की गई है। साथ ही कृषि भूमि वर्ष 2021 -22 के अनुसार उल्लेखित खसरा नंबर में से कुल 5 रजिस्टर्ड विक्रय पत्र निष्पादित किये गए है। यह विक्रय आवासीय प्रयोजन की दृष्टि से किया गया है जो अवैध प्लाटिंग की श्रेणी मे आता है।

इसी प्रकार ग्राम बरही के पटवारी हल्का नंबर 10 में भूमिस्वामी राकेश कुमार मिश्रा निवासी जगुवा द्वारा खसरा नंबर 204/1/1/1 रकवा 0.405 हैक्टेयर भूमि पर बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस एवं भूमि का डायवर्सन स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लाटिंग करते हुए कृषि भूमि वर्ष 2021-22 के अनुसार उल्लेखित खसरा नंबर का टुकड़ों मंे विक्रय कर पांच रजिस्टर्ड विक्रय पत्र निष्पादित किये गए जो अवैध प्लाटिंग की श्रेणी में आता है।

*इन नियमों का पाया उल्लंघन*

बताते चलें कि दोनों प्रकरण राजस्व ग्राम नगर परिषद बरही के क्षेत्र में आते है। ये जमीनें डायवर्टेड है लेकिन भूमि के विक्रेता आदर्श अग्रवाल और राकेश कुमार मिश्रा के पास नगर पालिका अधिनियम की धारा के तहत रजिस्टर्ड कॉलोनाइजर की अनुमति नहीं है। साथ ही इनके द्वारा नगर पालिका कॉलोनी विकास अधिनियम के अधीन बनाये गए नियमों के उपबंधों के अधीन अनुज्ञा प्राप्त किये बिना मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन कर कॉलोनी का विकास कार्य किया जा रहा है जो कि अनाधिकृत कॉलोनी विकास की श्रेणी मे आता है।

इस संबंध में कलेक्टर न्यायालय ने दोनो संबंधितों को 18 जून को शाम 4 बजे उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न आपके विरूद्ध कार्यवाही की जाये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मुरूम के अवैध उत्खनन पर ग्राम पौंडी मे एक पोकलेन मशीन सहित तीन हाईवा वाहन जब्त*  *जिला प्रशासन के अधिकारियों ने की कार्यवाही*  *करीब 6 हजार घन मीटर मुरूम का किया गया था अवैध खनन*

*मुरूम के अवैध उत्खनन पर ग्राम पौंडी मे एक पोकलेन मशीन सहित तीन हाईवा वाहन जब्त* *जिला प्रशासन के अधिकारियों ने की कार्यवाही* *करीब 6 हजार घन मीटर मुरूम का किया गया था अवैध खनन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d