• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home उत्तरप्रदेश कन्नौज

शादी के डेढ़ माह बाद ही पत्नी का शव तालाब में दफनाया

by Manish Gautam Chiefeditor
May 15, 2024
in कन्नौज
0
शादी के डेढ़ माह बाद ही पत्नी का शव तालाब में दफनाया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

शादी के डेढ़ माह बाद ही पत्नी का शव तालाब में दफनाया

कन्नौज जिले के थाना ठठिया के कौलेपुर्वा गांवों का मामला।
पति बोला, फांसी लगाई, डर से तालाब में दफनाया था शव। घटना में अवैध संबंध में हत्या की जताई जा रही आशंका।
कन्नौज। संदीप शर्मा
शादी के डेढ़ माह बाद ही एक नव विवाहिता का शव गांव से चंद कदम की दूरी पर पुलिस ने एक सरकारी तालाब की जलकुंभी से बरामद किया है। घटना के जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। मृतिका के पति ने फांसी लगाने की बात कहते हुये बताया कि, डर के कारण पत्नी का शव तालाब में दफनाया था। फिलहाल पुलिस ने मृतिका के शव को बरामद करने के बाद उसके पति को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक उपरोक्त थाना क्षेत्र के मौजा पैथाना के गांव कौलेपुर्वा गांव निवासी 30 वर्षीय शीलू पुत्र राकेश दोहरे की शादी करीब डेढ़ माह पहले बिहार के जिला पूडियां जिले के थाना बरारा के गांव कलंबा निवासी निक्की 20 वर्ष से हुई थी। दोनों की शादी प्रेम विवाह से कराई गई थी।
शादी के चंद रोज बाद ही निक्की रोजाना किसी ना किसी से फोन पर बात करती थी। शीलू के पूंछने पर कोई सही जवाब नहीं मिलता था। दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है।
बीती 13 मई को निक्की की मौत हो गई। पुलिस को किसी प्रकार मामले की गुप्त सूचना मिली तो ठठिया थाना प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे, और शीलू से पूंछतांछ शुरू की। पहले तो शीलू पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूंछतांछ के बाद उसने पूरी घटना पुलिस को बताई।
शीलू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी से थे और अक्सर वह फोन पर उससे बात करती थी। पूंछने पर सही जवाब ना देकर झगड़ा करती थी। विगत 13 मई को भी दोनो के बीच झगड़ा हुआ था।
शीलू ने बताया कि रात में किसी समय निक्की ने घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। जब इसकी जानकारी उसे और परिजनों को हुई तो डर के कारण उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निक्की को अचेत अवस्था में ही मौका पाकर रात में घर से थोड़ी ही दूर पर स्थित एक सरकारी तालाब में ले जाकर दफना दिया था।
किसी प्रकार पुलिस को घटना की सूचना हुई तो पूंछतांछ के बाद सारा माजरा सामने आ गया।
बुधवार को पुलिस ने शीलू के हिरासत में लेने के बाद तालाब में दफनाई गई निक्की के शव को भी बरामद कर लिया।
मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने मृतिका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी थी। पता चला है कि घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को हुई तो परिजनों ने शीलू और उसके घरवालों पर निक्की को दहेज के लिये प्रताड़ित कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
फिलहाल पुलिस ने घटना के पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही घटना के खुलासे की बात भी कही है।
उधर घटना की सूचना से गांव में भी ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा।
समाचार लिखे जाने तक आरोपी शीलू पुलिस की हिरासत में था। वहीं उसके परिजनों से भी पुलिस पूंछ तांछ कर रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शहर का सघन भ्रमण कर कलेक्टर ने नाले नालियों की साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा   15 दिनों में नाले नालियों की वास्तविक रूप से सफाई कराने की दी हिदायत

शहर का सघन भ्रमण कर कलेक्टर ने नाले नालियों की साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा 15 दिनों में नाले नालियों की वास्तविक रूप से सफाई कराने की दी हिदायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d