• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश उज्जैन

शहर का सघन भ्रमण कर कलेक्टर ने नाले नालियों की साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा 15 दिनों में नाले नालियों की वास्तविक रूप से सफाई कराने की दी हिदायत

by Manish Gautam Chiefeditor
May 15, 2024
in उज्जैन
0
शहर का सघन भ्रमण कर कलेक्टर ने नाले नालियों की साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा   15 दिनों में नाले नालियों की वास्तविक रूप से सफाई कराने की दी हिदायत
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

शहर का सघन भ्रमण कर कलेक्टर ने नाले नालियों की साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

15 दिनों में नाले नालियों की वास्तविक रूप से सफाई कराने की दी हिदायत

उज्जैन / कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह शहर का सघन भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर के प्रमुख नाले नालियों की साफ सफाई कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कुछ नालों में गंदगी और पानी के जाम होने की स्थिति पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए आगामी 15 दिनों में सभी प्रमुख नाले नालियों की वास्तविक रूप से सफाई की जाए। ताकि वर्षा के दौरान जल भराव की स्थिति निर्मित ना हो। साथ ही ऐसे अनाधिकृत निर्माण जिनके कारण नालों की निकासी बाधित हो रही है उन्हें भी चिन्हित कर संबंधित को नोटिस देकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

सबसे पहले कलेक्टर श्री सिंह जोन 6 अंतर्गत आदर्श नगर पहुंचे उन्होंने यहां स्थित नाले से निकासी की स्थिति देखीं। उन्होंने शिप्रा विहार का भी भ्रमण कर यहां स्थित नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को एकता नगर और लोहरपट्टी स्थित नाले में गंदगी और पानी के जाम की स्थिति मिली, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नालों की अच्छे से सफाई कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने लो लाइन एरिया डाबरी पीठा से पैदल भ्रमण कर लोहे के पुल तक जल की निकासी देखी। उन्होंने वार्ड नंबर 24 में नाले का चैंबर खुलवाकर नाले में पानी के बहाव का अवलोकन किया। उन्होंने बेगम बाग के नाले से लेकर रुद्र सागर तक भी जल निकासी का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने वर्षा पूर्व नाली नालियों की व्यवस्थित ढंग से साफ सफाई किए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने वार्ड नंबर 23 और 24 के रहवासियों से चर्चा भी की। रहवासियों द्वारा निम्न गुणवत्ता के पानी मिलने की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम के अमले को टीम भेजकर पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त नगर निगम कृतिका भीमावत सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नोट गिनते वीडियो हुआ था वायरल,दो वनकर्मी सस्पेंड

नोट गिनते वीडियो हुआ था वायरल,दो वनकर्मी सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d