• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

by Manish Gautam Chiefeditor
May 14, 2024
in पन्ना
0
कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर संतोष चौबे
कलेक्टर सुरेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कक्ष में पुर्नगठित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस मौके पर पन्ना नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुगम बनाने सहित दुकानों के सामने अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटाने और सड़कों की मरम्मत इत्यादि के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। उपस्थित बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों से जरूरी सुझाव भी प्राप्त किए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा, आरटीओ विक्रमजीत सिंह कंग, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग बी.के. त्रिपाठी, यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार, सीएमओ शशिकपूर गढ़पाले, एसोसिएशन के सचिव हरीश सुखेजा भी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। गत तीन वर्ष में घटित सड़क दुर्घटनाओं के आधार पर चिन्हित 8 ब्लैक स्पॉट पर साइनेज बोर्ड लगवाने, पेड़ों की छंटाई, गति सीमा संकेतक बोर्ड एवं रम्बल स्ट्रिप इत्यादि लगवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार आवश्यक उपायांे को लागू करने तथा जनजागरूकता गतिविधियों के लिए निर्देशित किया गया। निरंतर वाहन चेकिंग अभियान संचालित करने सहित अभियान चलाकर आवारा गौवंश की गौशाला में शिफ्टिंग, बैंकों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था ठीक करने, शहर के प्रमुख चौराहों व मुख्य मार्गों पर गति अवरोधक लगवाने सहित बड़ा बाजार में पार्किंग के लिए स्थल चिन्हांकन के निर्देश दिए गए। सीएमओ एवं यातायात प्रभारी द्वारा समन्वय कर बेहतर आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तथा संयुक्त अभियान चलाकर शहर के प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सीएमओ को प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लापरवाही पाए जाने पर दुकान स्थापना अधिनियम के तहत नोटिस जारी करने के लिए कहा। बैठक में बृजपुर-पहाड़ीखेरा मार्ग पर चलने वाली बसों को बायपास रोड से संचालित करने तथा बसों के लिए विभिन्न स्थानों पर बस प्वाइंट निर्धारण के संबंध में भी चर्चा हुई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
परमात्मा को पाना है तो मैं का त्याग करना ही होगा

परमात्मा को पाना है तो मैं का त्याग करना ही होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d