• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद ने सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में तेजी लाने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश जिले में अब तक 777 लंबित सीमांकन प्रकरणों का किया गया निराकरण

by Manish Gautam Chiefeditor
May 14, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर श्री प्रसाद ने सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में तेजी लाने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश जिले में अब तक 777 लंबित सीमांकन प्रकरणों का किया गया निराकरण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले में सीमांकन प्रकरणों के निराकरण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व अधिकारियों द्वारा किये गये बेहतर कार्य की वजह से हर दिन औसतन सवा सौ से अधिक सीमांकन प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले की 9 तहसीलों के 26 न्यायालय में एक दिवस में ही सीमांकन के लंबित 126 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार जिले में अब तक सीमांकन के कुल 777 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने शेष लंबित सीमांकन के प्रकरणो का निराकरण मिशन मोड पर करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये है।

*बहोरीबंद तहसील अग्रणी*

सीमांकन मामलों के लंबित प्रकरणों के निपटारे के नजरिये से जिले की बहोरीबंद तहसील अग्रणी है। यहां अब तक 105 सीमांकन के प्रकरण निराकृत किये जा चुके है। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर तहसील ढीमरखेड़ा, स्लीमनाबाद और कटनी नगर द्वारा सीमांकन के 100-100 प्रकरणों का संयुक्त रूप से निराकरण किया जाकर दूसरे स्थान पर काबिज है। जबकि तीसरे स्थान पर तहसील बड़वारा सीमांकन के 89 प्रकरणो का निराकरण किया है।

जबकि तहसील विजयराघवगढ़ सीमांकन के 78 प्रकरणों का निराकरण करते हुए संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं तहसील बरही द्वारा पांचवे स्थान पर अब तक कुल सीमांकन के लंबित 73 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इसी प्रकार तहसील रीठी द्वारा छठे स्थान पर रहकर 67 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण किया गया है। जबकि तहसील कटनी अब तक सीमांकन के लंबित 65 प्रकरणों का निराकरण कर अंतिम पायदान पर है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने राजस्व अधिकारियों को सीमांकन प्रकरणों के निराकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि कलेक्टर श्री प्रसाद ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया था कि वर्तमान में गेहूं की फसल की कटाई की जा चुकी है ऐसे में जून माह तक खेतों के खाली रहने की ही संभावना है। यह स्थिति सीमांकन करने के लिए आदर्श और बेहतर स्थिति है। इसलिए सभी राजस्व अधिकारी इस सहज और अनुकूल स्थिति में लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की दिशा में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करें। ताकि सीमांकन के सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण हो सके। इसके बाद सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में तेजी आई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d