• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

सफेद साड़ी वाली तांत्रिक महिला समेत 2 गिरफ्तार, 9 लाख से अधिक का माल जब्त

by Manish Gautam Chiefeditor
May 9, 2024
in मध्यप्रदेश
0
सफेद साड़ी वाली तांत्रिक महिला समेत 2 गिरफ्तार, 9 लाख से अधिक का माल जब्त

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82?

0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सफेद साड़ी वाली तांत्रिक महिला समेत 2 गिरफ्तार, 9 लाख से अधिक का माल जब्त

मध्य प्रदेश के धार  जिले में ग्रामीण महिलाएं  100 गुना पैसा पाने के लालच में  ठगी का शिकार  हो गई थीं। मामले में पुलिस ने सफेद साड़ी वाली तांत्रिक महिला के साथ दो लोग को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से 9 लाख 72 हजार का समान जब्त किया है।

मामला धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र का है। जहां महिलाओं ने एक सफेद साड़ी वाली तांत्रिक महिला के जाल में फंसकर करोड़ों कमाने के चक्कर में अपने लाखों गंवा दिए थे। ठग महिला ने 100 गुना पैसा करने का लालच देकर उन्हें पहले श्मशान बुलाया, इसके बाद उनसे पैसे लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई और साड़ी वाली ठग तांत्रिक की तलाश में जुट गई थी।

जिसके बाद आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर सफेद साड़ी वाली जालसाज महिल (शनि देव माताजी) को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सुलमाबाई पति नाना उर्फ मरगानाथ (50), विजय पिता नाना उर्फ मग्गानाथ (33) और रहिशाबाई पति जितेन्द्र नाथ (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने की चेन, सोने के टाप्स और मंगलसूत्र, चांदी का कंदोरा, पायल, रमझोल इन सभी की कुल कीमत ढ़ाई लाख रूपए बताई गई है। इसके साथ ही 2 लाख 22 हजार रुपये नगद व 5 लाख की एक कार जब्त की है। कुल किला कर 9 लाख 72 हजार रुपए का माल जब्त किया महिलाओं ने बताया कि इसके बाद वे रात में रामपुरा के शमशान में पहुंचीं जहां सफेद साड़ी पहनी महिला ने लाल कपड़ा बिछाया। इस कपड़े पर महिलाओं के लाए रुपयों की गड्डी को रखवा लिया। इसके बाद तांत्रिक महिला ने इन्हें एक ताला लगा झोला दिया और कहा कि उसकी चाबी वह बाद में देगी। उसने कहा कि 9 दिनों बाद कन्याओं को भोजन करने के बाद इस झोले को खोलना। सभी ग्रामीण महिलाएं झांसे में आ गईं जिसके बाद अगली बार ये महिलाएं जब तांत्रिक महिला से मिलने पहुंची तो उसने बताया कि उसकी मां बीमार है और उसकी दादी की मौत हो गई है। इसके चलते झोले में लगे ताले की चाबी 11 दिनों बाद देगी। ठग ने इन महिलाओं को वहां से भगा दिया और फिर वह फरार हो गई।

तंत्र क्रिया के नाम पर लाखों करोड़ों पाने की चाह में ठगी का शिकार हुई इन महिलाओं को शक हुआ तो इनके साथ की बसंती बाई व सुरलीबाई सहित महिलाओं ने मिलकर झोले का ताला तोड़ दिया। जैसे ही झोले के अंदर निगाह डाली तो इनके होश उड़ गए। क्योंकि झोले के अंदर कागजों की गड्डियां और गत्ते के टुकड़े व छोटे-छोटे पत्थर नजर आए, जिसे लेकर यह ठगी का शिकार हुई सारी महिलाएं कुक्षी थाने पहुंचीं और कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव को एक आवेदन सौंपा। इसमें सफेद साड़ी वाली तांत्रिक महिला को पकड़कर ग्रामीण महिलाओं से ठगे गए रुपए वापस दिलाने सहित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

ठगी का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी, मामले को लेकर पुलिस आज आरोपी तांत्रिक महिला को गिरफ्तार कर उसके तीन साथी को भी पकड़ा है। जिसके पास से लाखों का माल जब्त हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नगर पालिका में राजस्व रिकार्ड में हेराफेरी मामले की करीब 4 माह से चल रही धीमी जांच पर उठ रहे सवाल,सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने पुनः जांच टीम का किया गठन, 15 मई तक सौंपनी होगी रिपोर्ट,शिकायत पर पूर्व सीएमओ ने 15 दिवस में दिए थे जांच प्रतिवेदन देने के निर्देश…!

नगर पालिका में राजस्व रिकार्ड में हेराफेरी मामले की करीब 4 माह से चल रही धीमी जांच पर उठ रहे सवाल,सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने पुनः जांच टीम का किया गठन, 15 मई तक सौंपनी होगी रिपोर्ट,शिकायत पर पूर्व सीएमओ ने 15 दिवस में दिए थे जांच प्रतिवेदन देने के निर्देश...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d