कलेक्टर श्री प्रसाद ने वर्तमान ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए अग्नि दुर्घटना की संभावनाओं के मद्देनजर एस.डी.एम कटनी को नगर निगम के साथ शहर में संचालित होने वाली कबाड़ की दुकानों, फायर सेफ्टी आदि की जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक के दौरान न्यायालयीन प्रकरणों, आयोग सेे प्राप्त शिकायतों, ब्रिस्क पोर्टल पर राजस्व वसूली, खाद्यान उठाव एवं आवंटन, अवैध कॉलोनियों पर की गई कार्यवाही, ग्रीष्म ऋतु में अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु की गई कार्यवाहियों, एसिड क्रय – विक्रय की जानकारी एकत्रित करने, लंबित पी.वी जी.टी आयुष्मान कार्ड के निराकरण हेतु भोपाल स्तर पर बातचीत कर लंबित प्रकरणों का निराकरण कराने के साथ ही अन्य प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए


