कटनी। शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस पर कटनी नगर निगम के अग्निशमन कार्यालय में ,अग्निशमन शहीदों को माल्यार्पण करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही अग्निशमन गीत गाया गया। इसके उपरांत निगम आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल द्वारा प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
बाम्बे डक्स ऐरिया में अग्नि दुर्घटना 1944
1944 में बाम्बे के डक्स ऐरिया में भीषण अग्नि दुर्घटना हुई थी। जिसमें 60 फायरमैन, कर्मचारी शहीद हुये थे, एवं 1447 जनता के लोग शहीद हुये थे, तथा 560 जनता के लोग घायल हुये थे। जिनकी यादगार में 14 अप्रैल अग्निशमन दिवस मनाया जाता है।
निगमायुक्त द्वारा अग्निशमन कार्य में लगे कर्मचारियों के कार्य कि की सराहना
श्री शुक्ल द्वारा अग्निशमन में कार्यरत कर्मचारियो की सराहना करते हुए कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पूर्ण समर्पण भाव से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं उन्होंने सभी कर्मियों को इसी तत्परता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि अग्निशमन विभाग आग लगने जैसी अति संवेदनशील घटनाओं पर काबू पाने के लिए सदैव तत्पर रहे और अपनी सक्रियता और तत्परता से आगे भी अपने कार्यों को अंजाम दे।कार्यक्रम में उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार,
राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, प्र.कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़, प्र.सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, प्र. फायर अधीक्षण यंत्री अरविंद कुमार प्यासी, सहायक फायर अधीक्षण यंत्री शैलेन्द्र दुबे जी.एल चैधरी, एचएलएफ, वीणा, निगम के सभी फायरमेन एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं।


