पिपरिया में बोले नरेंद्र मोदी, मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती हैं, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, इसलिए हताश कांग्रेस ऐसी घोषणाएं कर रही हैं, जो उनके नेताओं को समझ नहीं आ रहीं, कांग्रेस के शहजादे ने घोषणा की, एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा, देश पूछ रहा है कि आखिर ये शाही जादूगर इतने बरसों तक कहां छिपा था, 50 साल पहले इनकी दादी ने देश से गरीबी हटाने की घोषणा की थी, 10 साल पहले तक रिमोट से सरकार चलाई, ये झटके वाला मंत्र लाए कहां से, यह तो गरीबों का अपमान है,


