• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नायब तहसीलदार ने सड़क पर अंधी रफ्तार से दौड़ती रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी,मचा हड़कंप,मुख्यालय पर बीटीआई कर्बला की बंद खदान से निरंतर रसूखदार माफिया कर रहे रेत का अवैध खनन और परिवहन,सवाल आखिर पुलिस क्यों नहीं लेना चाह रही थी सुपुर्दगी….?

by Manish Gautam Chiefeditor
April 12, 2024
in नर्मदापुरम
0
नायब तहसीलदार ने सड़क पर अंधी रफ्तार से दौड़ती रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी,मचा हड़कंप,मुख्यालय पर बीटीआई कर्बला की बंद खदान से निरंतर रसूखदार माफिया कर रहे रेत का अवैध खनन और परिवहन,सवाल आखिर पुलिस क्यों नहीं लेना चाह रही थी सुपुर्दगी….?
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर इन दिनों नर्मदा एवं तवा नदी की बंद पड़ी रेत खदानो पर रसूखदार रेत माफिया हावी हो चुके हैं। जिला प्रशासन लोकसभा निर्वाचन की प्रक्रिया में लगा हुआ है, जिसके चलते रसूखदार रेत माफिया प्रशासन पर भी हावी होते नजर आ रहे हैं और निरंकुश होकर रेत माफियाओं के गुर्गे सड़कों पर ओवरलोड पटिया लगाकर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां अंधी रफ्तार से शहर में दौड़ा रहे हैं। जिनको पुलिस प्रशासन का भी भय नजर नहीं आ रहा है। जिला मुख्यालय की सड़कों पर लगे हुए पुलिस विभाग के सीसीटीवी कैमरे की यदि जांच किया जाए तो दिन भर सड़कों पर दौड़ती हुई ट्रैक्टर ट्रालियां आपको देखने को मिल जाएंगे। आश्चर्य का विषय है कि मुख्यालय के आसपास की खदानें बंद पड़ी हुई है और रेत माफिया बेखौफ उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों से रेत का परिवहन कर सप्लाई कर रहे हैं। सड़कों पर लोगों का चलना भी दुभर हो रहा है और हमेशा एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। रहवासी क्षेत्र होने से छोटे छोटे बच्चो को भी अंधी रफतार से दौड़ती ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ज़िला प्रशासन के अधिकारियो की गाड़ियो को भी इन ट्रैक्टर ट्रालियों से खतरा बना रहता है। शुक्रवार 14 अप्रैल को दिन में बीटीआई कर्बला की तरफ से अंधी रफ्तार से दौड़ती हुई ट्रैक्टर ट्राली को नायब तहसीलदार सृष्टि डेहरिया द्वारा पकड़ा गया, जिनके पास रॉयल्टी नहीं पाए जाने पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली को सिटी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया। बताया जाता है कि इस दौरान सिटी पुलिस द्वारा पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली की सुपुर्दगी में लेने के लिए आनाकानी की जाती रही। और थाने के बाहर रेत माफियाओ के गुर्गों का हुजूम भी देखा गया, जो ट्रैक्टर ट्राली को छुड़वाने के लिए भरसक प्रयास करता दिखा। शहरी तहसीलदार देवशंकर धुर्वे ने बताया कि नायब तहसीलदार द्वारा पकडी गई ट्रैक्टर ट्राली का प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम न्यायालय को भेज दिया गया है।
एसडीएम नीता कोरी ने बताया कि रेत का अवैध रूप से परिवहन करती हुई ट्रैक्टर ट्राली को नायब तहसीलदार द्वारा पकड़ा गया है। जिसका प्रतिवेदन हमारे यहां आया है,शीघ्र ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पकड़ाई रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली सिटी कोतवाली में खड़ी कराई गई है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खनिज गौण रेत का अवैध परिवहन करने पर दो वाहनों पर हुई कार्यवाही  वसूला गया 63 हजार रूपये से अधिक का प्रशमन शुल्क

खनिज गौण रेत का अवैध परिवहन करने पर दो वाहनों पर हुई कार्यवाही वसूला गया 63 हजार रूपये से अधिक का प्रशमन शुल्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.