• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

मीडियाकर्मियों सहित आवश्यक सेवा वाले 112 मतदाताओं ने आज पोस्टल बैलेट से किया मतदान कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के पीवीसी में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 13 अप्रैल को भी अनुपस्थित मतदाता कर सकेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान

by Manish Gautam Chiefeditor
April 12, 2024
in छिन्दवाडा
0
मीडियाकर्मियों सहित आवश्यक सेवा वाले 112 मतदाताओं ने आज पोस्टल बैलेट से किया मतदान  कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के पीवीसी में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 13 अप्रैल को भी अनुपस्थित मतदाता कर सकेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिंदवाड़ा/ 12 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आवश्यक सेवा वाले चार कैटेगरी के मतदाताओं को भी पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा प्रदाय की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में इस सुविधा का चयन करने वाले 285 मतदाताओं में से आज दूसरे दिन कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा में जिला कोषालय अधिकारी के मीटिंग हॉल में बनाये गये पोस्टल वोटिंग सेन्टर (पी.वी.सी.) में 112 मतदाताओं ने डाक मतपत्र द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 122 – जुन्नारदेव के 3 मतदाता, 123-अमरवाड़ा के 8 मतदाता, 124-चौरई के 17 मतदाता, 125-सौंसर के 23 मतदाता, 126-छिंदवाड़ा के 44 मतदाता, 127-परासिया के 8 मतदाता और 128-पांढुर्णा के 9 मतदाता शामिल हैं। पहले दिन के 40 को मिलाकर अति आवश्यक सेवा वाले 152 मतदाता अभी तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट श्री राहुल कुमार पटेल ने बताया कि मीडियाकर्मियों सहित आवश्यक सेवाओं वाले मतदाता 13 अप्रैल को भी कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा में जिला कोषालय अधिकारी के मीटिंग हॉल में बनाये गये पोस्टल वोटिंग सेन्टर (पी.वी.सी.) में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवा वाले जिन चार कैटेगरी के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा प्रदाय की गई है, उनमें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 218, गृह विभाग (फायर) के शून्य, ऊर्जा विभाग के 40 और आयोग द्वारा मतदान दिवस पर निर्वाचन प्राधिकार पत्र के लिए अनुमोदित 27 मीडियाकर्मी शामिल हैं, जिसमें से प्रथम दिन 40 और आज दूसरे दिन 112 मतदाताओं को मिलाकर कुल 152 मतदाताओं द्वारा इस सुविधा का लाभ लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है। उन्होंने अपील की है कि अति आवश्यक सेवा वाले शेष मतदाता अंतिम दिवस 13 अप्रैल 2024 को डाक मतपत्र से अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। इसके बाद उन्हें मतदान केंद्र में मतदान का अवसर नहीं मिलेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कन्हैया के जन्म पर झूमे भक्त देखे VIDEO

कन्हैया के जन्म पर झूमे भक्त देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d