बांदरी। बाजार वार्ड के गोपेश्वर मंदिर परिसर आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को श्रीकृण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भक्तों ने जमकर झूमे। पूरा क्षेत्र श्री कृष्ण के जयघोसों से गुंजायमान हो गया। सैकड़ों भक्तों ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। इस मौके पर पं. हिरदेश तिवारी ने श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। कथा स्थल कुछ देर के लिए द्वापर में पहुंच गया। कथा प्रसंग आगे बढ़ाते हुए पं. हिरदेश तिवारी ने कहा कि हम फैशन के प्रभाव से अपने कर्तव्यों से विमुख हो रहे हैं।