कटनी। होली पर्व पर शहर की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच गत 27 मार्च को पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा छात्रावास के बच्चों को गुलाल एवं अबीर लगाकर की गई। जिला कलेक्टर अवि प्रसाद ने भी बच्चों के साथ होली खेली। आरक्षक से लेकर सभी अधिकारियों ने जिला पुलिस कप्तान को तिलक लगाया व मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगरपुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा, एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर, एसडीओपी विजयराघवगढ़ कृष्ण पाल सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत, कोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा, कुठला प्रभारी अभिषेक चौबे,
यातायात प्रभारी राहुल पांडे, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया सहित सभी थानों एवं चौकिया के प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन एवं जिला कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने बच्चों के संग खेली होली
परंपरागत रंगों के साथ संगीत एवं व्यंजनों का लुफ्त उठाया पुलिस परिवार ने।


