रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी: दो मोटर साईकल भिड़त घटना पर भड़की आग , एक मोटर साईकल चालक भी आग से झुलसा , मोटर साइकल जल कर हुई खाक, घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे की माधव खरैनी ओवर ब्रिज के ऊपर दो मोटर साईकल की टक्कर मे
अचानक भड़की आग , इस घटना मे एक चालक भी आग से झुलसा पुरी जानकारी के अनुसार यह पता चला है , एक मोटर साईकल तेज रफ़्तार से दुबे कालोनी मार्ग से आ रही थी और दूसरी मोटर साईकल घंटा घर की और से आ रही थी दोनो मोटर साईकल आमने समाने इतनी जोरदार टक्कर हुई की एक मोटरसाईकल
मे तुरंत ही आग भड़क उठी वहां से गुजर रहे लोगो ने मोटर साइकल चालक भी आग से झुुलस गया राहगीरों ने चालक को वहा से दूर किया और आग बुझाने पर जुट गये लेकिन मोटर साइकल मे आग इतनी तेज भड़की हुई थी की वह बुझाने पर भी ना बुझ पाई पुरी तरह से खाक हो गई, और दोनो मोटरसाइकल चालकों को काफी जख्मी की हालत मे थे नागरिकों ने 108 एम्बुलेंस मे सम्पर्क कर जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया और दोनो घायल चालकों का जिला अस्पताल मे इलाज जारी।


