अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक जिला कटनी के निर्देशन एवं डा संतोष डेहरिया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमति ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक जिला कटनी के
मार्गदर्शन में अनूप सिहं थाना प्रभारी थाना माधवनगर द्वारा अपने दल बल के साथ थाना
क्षेत्र अंतर्गत उत्पात मचाने वाले एवं अवैध गतिविधियो मे लिप्त आरोपियो के विरूध्द विभिन्न
स्थानो से 20 व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही की गई है।
होली को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये थे कि क्षेत्र मे आम जन की सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगातार भ्रमण करे एवं क्षेत्र मे उत्पाद मचाने वाले एवं अवैध गतिविधियो मे लिप्त असामाजिक तत्वों के विरूध्द कठोर कार्यवाही करें। इसी तारतम्य मे थाना प्रभारी माधवनगर अपने दल बल के साथ नगर मे शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगातार भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले व्यक्तियो की सूचना मिलते ही अलग अलग 06 स्थानो से अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले
आरोपियो के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर कुल 20 लीटर शराब कीमती
10330 रूपये की जप्त की गई।
क्षेत्र मे उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले
कुल 9 व्यक्तियो के विरू्द धारा 151 जा.फौ के तहत कार्यवाही की गई है।


