रिपोर्टर: हेमंत सिंह
कटनी : कटनी. रविवार देर रात उत्साह के साथ जगह-जगह होलिका दहन के बाद रंगोत्सव पर्व शुरू हो गया है। लोगों ने आपसी बुराइयों का दहन कर रंगों के पर्व होली की एक-दूसरे को बधाई दी। उसके बाद परंपरानुसार होलिका दहन किया गया। शहर के चौक चौराहा में आकर्षक झांकी के साथ देर रात होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा शहर के अन्य चौराहों, कॉलोनियों में देर रात तक विधि विधान से लोगों ने होली जलाई और परिवार के कल्याण की कामना की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चौकसी रही।