1000 पैटी अवैध शराब एवं एक कंटेनर की जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 16 लाख रूपये जप्त
शाजापुर पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्यवाही
रिपोर्टर बब्लू जयसवाल
आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक नवनीत भसीन उज्जैन ज़ोन उज्जैन के द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में पुलिस थाना सुनेरा, चौकी उकावता एवं आबकारी विभाग शाजापुर द्वारा अवैध शराब परिवहन की रोकथाम के लिए उकावता जोड़ पर चेकिंग के लिए नाका लगाया गया। सारंगपुर की ओर से आते हुए एक कंटेनर क्रमांक UP 38 AT 3932 को रोककर चेक किया। संदिग्ध होने पर चौकी उकावता लेकर आये। मदिरा परिवहन के लिए उचित दस्तावेज न पाए जाने पर कंटेनर को खोलकर तलाशी ली गई, जिसमें मैजिक मोमेंट वोडका की कुल 1000 पेटियां होना पाई। मदिरा का अवैध परिवहन किए जाने पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त की गई कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपाल सिंह चौहान, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार पन्द्रे, थाना प्रभारी सुनेरा निरीक्षक श्री गोपाल निंगवाल, आबकारी उप निरीक्षक श्री सुरेश पटेल व चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री अरविंद सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक श्री दिलीप भिलाला, प्रधान आरक्षक श्री विक्रम, श्री कैलाश, श्री धर्मेंद्र, आरक्षक श्री अरुण, श्री सूर्यप्रताप, श्री शैलेंद्र, श्री रवि, श्री सत्यनारायण, आबकारी आरक्षक श्री अमित शर्मा, सैनिक श्री बाबूलाल, श्री ओमप्रकाश दुबे का विशेष योगदान रहा।
