• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

लूट की वारदात को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे देखे VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
March 18, 2024
in कटनी
0
लूट की वारदात को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे देखे VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर: हेमंत सिंह

कटनी: लूट की वारदात को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे, अलग अलग राज्यों में देते थे घटना को अंजाम, कोतवाली क्षेत्र के चांडक चौक में दिनदहाड़े 05 लाख रू से भरा बैग लूटने की घटना को दिया था अंजाम कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत दिनांक 13.03.2024 को फरियादीर सुरेन्द्र सिंह पिता मान सिंह ठाकुर थाना

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240318-WA0044.mp4

उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मातेश्वरी लाईम इण्डस्ट्रीज के प्रो. अनुराग बगड़िया के ऑफिस पन्ना मोड़ में काम करता है। आज सुबह करीब 10.15 बजे रोजाना की तरह अनुराग बगडिया के पिता कमल बगडिया मुझसे बोले कि भारतीय स्टेट बैंक मेन ब्रांच कटनी चले जाओ मैं तुम्हे 05 लाख रु का चैक दे रहा हूं, बैंक से नगद रकम निकलवाकर ले आओ। तब मैं चैक व आफिस से बैग लिया और अपनी मो.सा. याम्हा एफजेड क्र. MH2929366 से भारतीय स्टेट बैंक मेन ब्रांच कटनी आया। कैश काउण्टर पर चैक देकर नगद 05 लाख रू प्राप्त कर बैग में रखा और बैग का पट्टा अपने गले में फंसाकर बैग को मो.सा की टंकी पर सामने रखा और पन्ना मोड़ आफिस के लिए निकला। चाण्डक चौक के पास करीब 12.35 बजे पहुंचा तभी दो लडके पीछे तरफ से काले रंग की पल्सर मो.सा. से आये और मेरी बाईक की तरफ अपनी बाईक सटा दिए और झपट्टा मारकर बैग छीने तो बैग का प‌ट्टा जो मेरे गले में फंसा था टूट गया। दोनों लड़के बैग को छीनकर बस स्टेण्ड की तरफ भागे मैं उन दोनों लड़को को कैलवारा मोड़ तक पीछा किया किन्तु वे काफी स्पीड में मोटर सायकल चला रहे थे जिसके कारण मैं उनकी मो.सा. का नंबर नहीं देख पाया। घटना के बाद मैं आफिस के मैनेंजर खलील अहमद को घटना के संबंध में बताया। एक लड़का जो मो.सा. चला रहा था वह हेलमेट पहने था व पीछे बैठा लडका हरे रंग का शर्ट पहने था जिन्हें देख कर कद काठी से पहचान लूंगा। प्रार्थी द्वारा थाना

उपस्थित आकर की गई रिपोर्ट पर अप.क्र 185/2024 धारा 392 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध

किया गया एवं तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन द्वारा दिनदहाड़े मुख्य चौराहे पर घटित लूट की घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल समस्त जिले के चैक प्वाइंटों को अलर्ट करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष शर्मा के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया जाकर संदेहियों की पतासाजी हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया। पुलिस की टीम लगातार अलग-अलग क्षेत्र में जाकर दविश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संदेही क्षेत्र में कहीं आसपास है जिनकी पतासाजी हेतु रात-भर तलाशी अभियान चलाया गया। जो आज दिनांक 18.03.24 को मुखबिर से संदेहियानों के कटनी बॉयपास की तरफ होने की सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना तस्दीक हेतु मौके पर टीमों को रवाना किया गया। कैलवारा रोड़ बायपास स्थित पॉसरा पुल के पास दो पल्सर मोटर सायकल खड़ी थी और वहीं पर दो लड़के खड़े थे जो पुलिस की गाड़ियों को देखकर गाड़ी चालू करके भागने लगे जिन्हें घेराबंदी करके पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनू कुमार उर्फ वंश, उर्फ पिंकू यादव पिता स्व. नंदलाल उर्फ नंदू उर्फ राजकुमार यादव उर्फ बंजारा उम्र 24 वर्ष नि. ग्राम नया टोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार (बिहार) एवं रितिक कुमार यादव पिता राजकुमार उर्फ अभय यादव (बंजारा) उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम नया टोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार (बिहार) का होना बताए। जिनसे पूछताछ करने पर दिनांक 13.03.2024 को अपने साथी विकास यादव एवं विनोद यादव के साथ मिलकर कटनी में चांडक चौक में लूट की घटना घटित करना स्वीकार किए। आरोपियों के कब्जे से पॉसरा पुल के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी लूट की रकम 381000 रू बरामद किए गए एवं घटना में प्रयुक्त 03 मोटर सायकल जप्त की गई है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपी विकास यादव एवं विनोद यादव लूट का बाकी पैसा लेकर और गाड़ी छोड़कर फरार हो गए है। जिनकी पता तलाश जारी है। कार्यवाही में विशेष भूमिका श्रीमान

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा, उनि. अरूणपाल सिंह, उदयभान मिश्रा (सायबर सेल), कुलदीप सिंह, महेन्द्र जायसवाल, रामचंद्र शुक्ला, अंकित मिश्रा, नीरज दुबे सउनि. विजय शंकर गिरी, कप्तान सिंह, प्र.आर. वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, अजीत मिश्रा, प्रशांत विश्वकर्मा, अभिषेक राय, अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, पलाश दुबे, मंसूर हुसैन, दिनंश चंद, निर्भय सिंह एवं रूपाली यादव की अहम भूमिका रही। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा पूरी टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
तालाब में डूबने से नाबालिक बच्ची की हुई मौत,,,।

तालाब में डूबने से नाबालिक बच्ची की हुई मौत,,,।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d