बच्चो के साथ नहाने गई बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई,,,।
प्राप्त जानकारी अनुसार कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिमरा कला में आज सुबह लगभग 11 बजे मुहल्ले के बच्चो के साथ नहाने के लिए गांव के पास बने तालाब गई नाबालिका बच्ची नेहनी सिंह पिता विजयभान सिंह की तालाब मैं डूबने से मौत हो गई।
जिसकी जानकारी परिजनों रीठी थाने में दी । जिस पर मौके पर पहुंची रीठी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर शवपरीक्षण हेतु रीठी सामुदायिक केंद्र भेजा ।
हरिशंकर बेन


