कटनी शहर में नो एंट्री में कलेक्ट्रेट के सामने से दिन भर गुजर रहे भारी वाहन। झिंझरी और चाका से नो एंट्री में ट्रैफिक पुलिस भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने दे रही अनुमति। आपको बता दे की कटनी शहर में दिन में 2 घंटे छोड़कर पूरा दिन नो एंट्री लागू रहती है।
इसके बावजूद नो एंट्री के समय पिछले कई माह से दिनभर भारी वाहन गुजर रहे हैं। कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के सामने से नो एंट्री के दौरान भारी वाहनों को निकलते कोई भी देख सकता है।


