रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम // जिला मुख्यालय पर पिछले काफी समय से भोपाल तिराहे पर माइनिंग कॉरपोरेशन की खनिज नाका चौकी में संचालित हो रही अवैध वसूली को लेकर कलेक्टर सोनिया मीना तक उक्त जानकारी पहुंचाने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया है। कलेक्टर द्वारा दिए गए आदेश के तहत सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सराफ के के नेतृत्व में के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर प्रियंका भल्लवी, शहरी तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम सहित पुलिस प्रशासन सहित नपा अमला की टीम ने भोपाल तिराहे पर अवैध रूप से संचालित रेतना का चौकी को आज शाम ढाहा दिया है। अवगत हॉकी उक्त चौकी पिछले काफी समय से सुर्खियों में थी और यहां पर सामाजिक तत्व पूरी रात भर बैठकर अवैध वसूली करते थे जबकि शासन की तरफ से या खनिज विभाग की तरफ से यह कोई विधिवत रूप से संचालित नहीं थी। यह भी बताया जाता है कि उक्त चौकी का निर्माण आरकेटीसी कंपनी के दौरान निर्माण किया गया था रेत नाका चौकी के रूप में ।वहां पर चेकिंग हुआ करती थी। उस वक्त सीसीटीवी कैमरे वगैरा भी लगाए गए थे ।और जिला प्रशासन की निगरानी में उक्त कार्य होता था। आरकेटीसी कंपनी जाने के बाद से यह नाका सुना पड़ा हुआ था,, यहां पर अवैध और सामाजिक तत्वों द्वारा । इस पर कब्जा कर लिया गया तो रात भर यहां पर अवैध वसूली चलती थी। आज उक्त नाका चौकी को ढहा दिया गया।


