कटनी। दिनांक 13 मार्च को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने स्थानीय ऊर्जावान पार्षद श्याम पंजवानी के साथ बाबा नारायण शाह वार्ड में हरे माधव दरबार के सामने चल रहे डामरीकरण कार्य का किया औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान चल रहे कार्य पर गुणवत्ता पूर्वक पाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए महापौर ने संबंधित उपयंत्री एवं निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को रोड के दोनों तरफ ढाल देने कहा ताकि पानी की निकासी अवरुद्ध न हो साथ ही संबंधित इंजीनियरो को रोड के दोनों तरफ पेबर ब्लॉक लगाने हेतु इस्टीमेंट तैयार करने निर्देश दिये गए।
इस दौरान एमआईसी सदस्य लोक निर्माण विभाग डॉ रमेश सोनी श्री सुभाष साहू बीना बैनर्जी पार्षद सीमा श्रीवास्तव उपयंत्री जे पी बघेल, पवन श्रीवास्तव, ठेकेदार की उपस्थिति रही।


