आदिवासी युवक को खदान संचालक ने निर्वस्त्र
कटनी के बड़वारा में आदिवासी युवक को खदान संचालक ने निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा,दहशत में आकर 2 दिन तक जंगल में छिपा रहा युवक, थाने में की शिकायत।
मध्य प्रदेश की सीधी जिले में आदिवासी के ऊपर पेशाब करने का मामला थमा ही नहीं था,कि एक बार फिर कटनी जिले मे एक आदिवासी युवक को निर्वस्त्र करके बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत आने वाले गुड़ा जमुनिया ग्राम निवासी अभिषेक सिंह गोंड 
ने बड़वारा थाने पहुंचकर पहुंच कर जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि गुड़ा जमुनिया ग्राम में स्थित आरके डोलोमाइट खदान पर मैं मजदूरी का कार्य कर रहा था।इसी दौरान खदान के मैनेजर रोहित ने मेरे ऊपर डीजल चोरी करने का आरोप लगाकर मेरे साथ मारपीट करते हुए एक बंद कमरे में ले गया जहां उसने मेरे सारे कपड़े उतरवाकर निर्वस्त्र अवस्था मे मेरे साथ गाली गलौज कर बेल्ट से बेरहमी से पीटा है।किसी तरीके से मैंने अपनी जान बचाकर पास के जंगल की तरफ भाग निकला। जान को खतरा होने के कारण 2 दिनों तक जंगल में ही छुपा रहा।किसी तरीके से आज अपने परिजनों को लेकर बड़वारा थाने तक पंहुचा।वहीं पुलिस ने करीब 5 घंटे के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।


