आज दिनांक 12 मार्च 2024 को शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी, के भूगोल विभाग द्वारा एक शैक्षणिक , भौगौलिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात के नेतृत्व,भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर के.जे. सिन्हा के मार्गदर्शन और भूगोल विषय स्ववितीय अतिथि विद्वान श्री प्रेमलाल कांवरे के संचालन में व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू , मुकुंदपुर का भ्रमण किया गया इस कार्यक्रम में छात्राओं ने प्राकृतिक वातावरण में जंगली जानवरों और व्हाइट टाइगर, शेर, नीलगाय ,चीतल, तेंदुआ,बारासिंघा, भालू ,बंदर,हिरण,जंगली बिल्ली, प्रजाति के विभिन्न जानवरों को उनके नजदीक जाकर उनको देखा और रोमांच का अनुभव किया भ्रमण कार्यक्रम के दौरान में मैहर स्थित मां शारदा माता मंदिर और के.जे.एस टेंपल का भी भ्रमण किया गया इस कार्यक्रम में बी.ए. तृतीय वर्ष की विभिन्न छात्राएं और डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. अनिका वालिया , मनीषा इत्यादि की उपस्थिति प्रमुख रही छात्राओं ने अपने अनुभव में इस यात्रा को स्मरणीय बतलाया और कहा कि मुकुंदपुर का पुनः भ्रमण करने की योजना बनाई जाये। इस भ्रमण में छात्राओं को भूगोल विषय के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित करवाया गया जो उनके लिए उपयोगी होगा।


