रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम// पिछले दिनों जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशुतोष शरण तिवारी का रेत खदान पानबर्री सबंधित एक ऑडियो वायरल किया गया था। इस ऑडियो में श्री तिवारी ने सामने वाले युवक से ऐसी कोई धमकी भरी बात नही की थी। लेकिन सोहागपुर के कांग्रेस नेता पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल ने इस ऑडियो को वायरल कराकर श्री तिवारी की छवि को धूमिल करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। आज कांग्रेस नेता पुष्पराज सिंह पटेल पर उचित कार्यवाही होने की मांग को लेकर सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की उपस्थिति में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने जिला पुलिस अधीक्षक के नाम एक लिखित ज्ञापन एसडीओपी पराग सैनी नर्मदापुरम को सौप कर कांग्रेस नेता पर कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट लिखा है कि पूर्व सोहागपुर विधानसभा के काग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज सिंह पटेल द्वारा जिला भाजपा उपाध्यक्ष की छवि को खराब करने का प्रयास किया
जा रहा है। जिससे क्षेत्र के जनमानस में काफी आक्रोश कांग्रेस नेता के प्रति देखने को मिल रहा है। इस तरह का ऑडियो को फैलाने से भाजपा नेता आशुतोष शरण तिवारी और उनका परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर पुलिस को कार्यवाही करना चाहिये। अगर पुलिस प्रशासन द्वारा समय रहते कोई कार्यवाही नही की जाती है तो भविष्य में होने वाले आंदोलन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशुतोष शरण तिवारी ने बताया कि ऑडियो में ऐसी कोई बात नही मेरे द्वारा बोली गई है। जिससे किसी की भावनाओ को ठेस लगे। लेकिन कांग्रेस नेता क्षेत्र में भृमक खबरों को फैलाकर शांति भंग करने का काम कर रहे है।इस तरह की खबरों से क्षेत्र के जनमानस में कांग्रेस नेता के प्रति गुस्सा है। पुलिस को कांग्रेस नेता पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना चाहिये। कांग्रेस नेता पुष्पराज सिंह पटेल पर कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, भाजपा उपाध्यक्ष सुनील राठौर और अन्य लोगो की मौजूदगी में एसडीओपी पराग सैनी को ज्ञापन सौपा गया।


