रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । कलेक्टर सोनिया मीना के आगामी लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम शहर में अवैध शराब की बिक्री,परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आबकारी उडनदस्ता टीम नर्मदापुरम द्वारा मुखबिरो को सक्रिय कर बाबई रोड से परिवहन कर लाई जा रही दो पेटी शराब एवं एक दोपहिया वाहन के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया। तकरीबन एक किलोमीटर पीछा करने के बाद आबकारी टीम ने वाहन चालक को रोकने में सफलता पाई । वाहन में रखे बैग की तलाशी लेने पर 96 पाव देसी सादा शराब के जप्त किए गए। मदिरा एवं वाहन को कब्जे में आबकारी टीम द्वारा लेकर आरोपी पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत प्रकरण कायम किया गया । जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹60000 है। आबकारी टीम में उपनिक्षक के के पड़रिया ,आबकारी मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा शामिल रहे। आबकारी दल द्वारा मुखबीरो को सक्रिय कर इस प्रकार की कार्रवाईआगे भी निरंतर जारी रहेगी ।


