रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत मंडल कार्यशाला पत्रकार भवन इटारसी में संपन्न हुई। लोकसभा चुनाव के तहत बूथ स्तर पर वोट बढ़ाने एवं मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर निरंतर संगठनात्मक कार्य बूथ स्तर पर व सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचने के लिए संकल्पित है। लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल के ऊर्जावान अध्यक्ष जोगिंदर सिंह द्वारा लाभार्थी संकल्प अभियान की प्रस्तावना रखकर प्रत्येक बूथ पर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के लाभार्थियों से संपर्क कर उनका वीडियो बनाना एवं अनुभव साझा करना एवं हर लाभार्थी से संपर्क करना एवं संगठनात्मक विषयों पर मंडल की कार्यशाला को संबोधित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता,व्यापारी प्रदेश सह संयोजक दीपक हरि नारायण अग्रवाल ने प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में बताया। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना व भाजपा जिला मंत्री कार्यक्रम प्रभारी ज्योति चौरे एवं मुख्य वक्ता के रूप में नमामि देवी नर्मदे की जिला संयोजक श्रीमति वंदना दुबे ने मंडल की कार्यशाला में समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर सभी लाभार्थियों से संपर्क कर संगठन ऐप एवं सरल ऐप में बूथ कोड डालकर लाभार्थी का वीडियो अपलोड करना आदि विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। इटारसी मंडल कार्यशाला का संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा एवं आभार भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती आशा राव द्वारा किया गया। मंडल कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बस्तरबार , भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू सिकंदर बकोरिया एवं भाजपा नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी,महिला मोर्चा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।


