रिपोर्टर शुभम सहारे
कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त श्री के.सी.बोपचे के आदेश पर अतिक्रमण दल प्रभारी श्री नीरज ताम्बे के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी दस्ता व्दारा आज फव्वारा चौक, गर्ल्स कालेज, स्टेडियम, फूल एवं फल मार्केट से रोड़ का अतिक्रमण हटाया गया । साथ ही शनिचरा बाजार, श्याम टाकीज, गल्ला बाजार, गोलगंज, इतवारी में टीन शेड एवं दुकान के सामने अतिक्रमण कर बढ़ाया हुआ चबूतरा हटाने के लिये तथा सब्जी बाजार पानी टंकी और एमएलबी स्कूल के सामने से दुकानदारों को दुकान हटाकर आवंटित जगह सब्जी दुकान लगाने के लिए अनाउंसमेंट किया गया।
#dmchhindwara
#procwa
#छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP


