रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापूरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में आज 15 फरवरी गुरुवार कों विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लोकव्यापीकरण योजना एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में ” विज्ञान के क्षैत्र मे महिला वैज्ञानिकों की भूमिका, इनोवेशन एवं स्टार्टअप” विषय के अन्तर्गत रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने वैज्ञानिकों द्वारा किये गये विभिन्न अविष्कारों को पोस्टर एवं रंगोलियो के माध्यम से उकेरा। छात्राओं ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम, चंद्रयान, मंगल मिशन, मिशाइल मिशन एवं महिला वैज्ञानिकों से प्रेरित, क्रियेटिव रंगोलियॉं एवं पेन्टिग्ंस बनाई।रंगोली के लिए प्रथम स्थान कु. रिसिका गौर बी.एससी. द्वितीय बर्ष ने द्वितीय स्थान मनीषा प्रजापति एम.एससी चतुर्थ सेम. एवं तृतीय स्थान लक्ष्मी परनाम बी.एससी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। वहीं चित्रकला के लिए मनीषा प्रजापति ने प्रथम स्थान, प्रज्ञा सकेरिया ने द्वितीय स्थान एवं मोनिका अहिरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि महिलाएॅ एवं लडकियॉ दुनियॉ की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं इसके बावजूद भी दुनियॉ भर में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित विषयों के सभी स्तरों पर वर्षो से प्रतिनिधित्व में अभी भी कम हैं। महाविद्यालय में विज्ञान के विषय के प्रति छात्राओं रूचि लाने के लिए नई नई गतिविधियॉं की जायेगी। कार्यक्रम प्रभारी डॉ दीपक अहिरवार ने बताया कि इस बार विज्ञान विषय के निकट इस प्रतियोगिता में कला, वाणिज्य छात्राओं ने भी अधिक संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम में डॉ. वैशाली लाल, डॉ. संगीता पारे एवं डॉ. निशा रिछारिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉं दीपक अहिरवार, डॉ प्रगति जोशी, श्रीमती प्रीति मालवीय एवं अनेक छात्राए कार्यक्रम में में उपस्थित रहे।