हरदा पूर्व सैनिक संगठन ने,हरदा बम ब्लास्ट में पीड़ितों 55 परिवारो को गृहस्ती के सामान बांटे जिसमें
बकेट, मग, टब ,खाने की प्लेट सेट, ग्लास सेट, कटोरी सेट, तेल, कांच ,कंगा,नहाने कपड़े धोने के साबुन, शैंपू ,पानी की बोतल आदि सामग्री सभी पीड़ित परिवारों को वितरित किया गया। इसमें मुख्य रूप से सैनिक संगठन के जिला प्रभारी प्रथम सिंह कुशवाहा, मुकेश सोलंकी, प्रकाश कोगरे ,ओ पी दोगने, जितेंद्र मेमाने, धन सिंह भलावी, केशब छापरे, सुनील सोनी, बसंत सोनी छोटेलाल मानकर ,नारायण गुर्जर चिरोंजी लाल उपस्थित थे ।
जिला पंचायत सीईओ IAS रोहित सिसोदिया ने संगठन की तारीफ की। नायब तहसीलदार विजय साहू ने भी संगठन के इस कार्य की प्रशंसा की।
सहयोगी दल देवेंद्र कौशिक, पराग कुशवाहा, किशोर गुर्जर, विजय सोलंकी ,निर्मल शर्मा उपस्थित थे।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


