कटनी – विजयराघवगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पचायत सिजहनी चौरी निवासी वृद्ध महिला टंटो बाई पुरी पति गुलाब पुरी का आधार कार्ड उपलब्ध न होनें के कारण गरीबी रेखा का सूची में नाम न जुडनें संबंधी शिकायत को संज्ञान में लेकर कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस सौरभ नामदेव को तत्काल आधार अपडेशन कराने निर्देश दिए थे।
निर्देशों के परिपालन में जिला प्रबंधक ई गवर्नेस द्वारा सौरभ नामदेव द्वारा वृद्धा टंटो बाई को नजदीकी आधार पंजीयन केन्द्र के माध्यम से बायो मैट्रिक अपडेशन संबंधी कार्य पूर्ण कराते हुए शीध्र ही अपडेट आधार कार्ड जारी करने हेतु यू आई.डी.ए.आई की टेक्निकल सपोर्ट टीम को भेजा गया। कर इसकी जानकारी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण दिल्ली और भोपाल को प्रेषित की।
Jansampark Madhya Pradesh


