पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज संसार सिंह के मार्ग दर्शन में क्षेत्राधिकारी तिर्वा डॉ0 प्रियंका वाजपेयी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाली गुरसहायगंज जनपद कन्नौज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 510/2023 धारा 420/467/468/471/506/120बी भा0द0वि0, उक्त अभियोग की विवेचना थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज द्वारा सम्पादित की जा रही है, में 01 नफर अभियुक्त हरवीर सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 श्री महावीर सिंह तोमर उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम मूसरि थाना गुरसहांयगंज जनपद कननौज द्वारा धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर किसी अन्य व्यक्ति को रजिस्ट्री/बैनामा के समय खड़ा करकें लाखों रूपयों की जमीन को अपने भाईयों के नाम बैनामा कराने वाला शातिर/नामित/वांछित अभियुक्त को अथक प्रयास व दबिश देकर थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह व हमराही कर्मचारीगणों द्वारा सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर नियमानुसार/विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
01. हरवीर सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 श्री महावीर सिंह तोमर उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम मूसरि थाना गुरसहांयगंज जनपद कन्नौज।
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1.थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह
2.कॉ0 659 मनीष
3. कॉ0 1089 नितिन कुमार थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज।
