कटनी। नगरपालिक निगम सीमांतर्गत कटायेघाट स्थित सुरम्य पार्क में आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण करते हुये निगम अधिकारियों को पार्क की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया। आयुक्त श्री शुक्ल द्वारा सुरम्य पार्क स्थित जिम का भी निरीक्षण किया साथ ही सुरम्य पार्क में पेड़ पौधों के रख-रखाव करने एवं पार्क में स्थित स्वीमिंग पूल में पानी बदलने एवं विशेष साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया।
